Uncategorized

गोल्ड-सिल्वर अपडेट: 48 हजार के नीचे आया सोना, चांदी भी 62 हजार के करीब बिक रही

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Silver Price 1st December Update; Sona Chandi Ka Rate Per Gram Kya Hai In India Mumbai Delhi

नई दिल्ली17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महीने के पहले दिन यानी आज 1 दिसंबर को सोने के दाम में गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सोना 252 रुपए सस्ता होकर 47,849 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वायदा बाजार की बात करें तो यहां भी सोने में गिरावट देखी जा रही है। आज दोपहर ढाई बजे MCX पर सोना 50 रुपए की गिरावट के साथ 47,755 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

सर्राफा बाजार में चांदी हुई महंगी
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी 163 रुपए महंगी होकर 62,218 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। हालांकि वायदा बाजार में चांदी की चमक कम हुई है। दोपहर ढाई बजे MCX पर चांदी 65 रुपए की गिरावट के साथ 62,222 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

नवंबर में सोना हुआ महंगा चांदी हुई सस्ती
बीते महीने यानी नवंबर की बात करें तो इस महीने सोना 325 रुपए मंहगा हुआ है। 1 नवंबर को ये 47,776 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 नवंबर को 48,101 रुपए पर पहुंच गया। हालांकि चांदी के लिए नवंबर सही नहीं रहा है। इस महीने चांदी 2,141 रुपए लुढ़ककर 30 नवंबर को 62,055 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई थी।

आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं सोने के दाम
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि देश और दुनिया में महंगाई बढ़ रही है। इसके अलावा कई देशों में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा और ये अगले एक साल में 55 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका
अगर आप सोने में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के तहत 3 दिसंबर तक सोने में निवेश का मौका मिल रहा है। इस बार सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 4,791 रुपए प्रति ग्राम का भाव तय किया है। ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। यानी, आपको 10 ग्राम सोने के लिए 47,410 रुपए देने होंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link