Uncategorized

एल्टीट्यूड तकनीक पर बनी फ्लाइंग बाइक: दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक, 96 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आसमान में 40 मिनट तक उड़ेगी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Happylife
  • Flying Bike Japan | World First Flying Bike Trial In Japan By ALI Technologies

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जापान ने दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक तैयार की है। इसका ट्रायल किया जा रहा है। बाइक बनाने वाली जापानी कंपनी ALI टेक्नोलॉजी का कहना है, यह सिंगल सीट फ्लाइंग बाइक है। इसक नाम टूरिज्मो रखा गया है। बाजार में फिलहाल इसे लिमिटेड एडिशन के तौर पर पेश किया जाएगा। कंपनी इसके 200 यूनिट बनाएगी।

यह फ्लाइंग बाइक की किस तकनीक पर काम करती है, इसकी कीमत क्या है और इसकी स्पीड कितनी होगी, जानिए इनके बारे में…

300 किलो वजनी बाइक 40 मिनट तक उड़ सकेगी
ड्रोन सेक्टर में लम्बे समय से काम करने वाली कंपनी एएलआई टेक्नोलॉजी लम्बे से उड़ने वाली बाइक पर काम कर रही थी। बाइक का शुरुआती ट्रायल सफल रहा है। इस सिंगल सीटर फ्लाइंग बाइक का वजन 300 किलो है। इसकी लम्बाई 3.7 मीटर, चौड़ाई 2.4 मीटर और ऊंचाई 1.5 मीटर है। कंपनी का कहना है, फिलहाल टूरिज्मो 30 से 40 मिनट की उड़ान भर सकेगी। यह एक घंटे में 96 किलोमीटर की रफ्तार से उड़ सकेगी।

अब बात बाइक की तकनीक की
एएलआई टेक्नोलॉजी के सीईओ डेइसुके केटेनो कहते हैं, हम फ्लाइंग बाइक के जरिए नई तरह लाइफस्टाइल पेश करना चाहते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसे तैयार करने में एल्टीट्यूड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यही तकनीक कंपनी अपने ड्रोन में इस्तेमाल कर रही है। इस तकनीक में प्रोपेलर्स का प्रयोग किया जाता ताकि बाइक या ड्रोन हवा में संतुलन बना सकें। फ्लाइंग बाइक में भी इसके लिए चारों कोनों पर प्रोपेलर्स लगे हैं जो इसे उड़ने में मदद करते हैं।

5.10 करोड़ रुपए होगी बाइक की कीमत
कंपनी का कहना है, इस फ्लाइंग की कीमत करीब 5.15 करोड़ रुपए होगी। इसकी डिलीवरी जून 2022 से पहले शुरू हो जाएगी। शुरुआती दौर में इसके 200 यूनिट ही तैयार किए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक, समुद्र में एक्सीडेंट या ऐसी इमरजेंसी स्थिति में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link