Uncategorized

बीमारी के कारण बना वर्ल्ड रिकॉर्ड: 7 फीट की रुमेयसा दुनिया की सबसे लंबी महिला, एक बीमारी के कारण लम्बाई तो बढ़ी पर हड्डियां मजबूत नहीं हो पाईं

[ad_1]

  • Hindi News
  • Happylife
  • World Tallest Woman Hight 2021; Who Is Turkey’s Rumeysa Gelgi? All You Need To Know

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तुर्की की रुमेयसा गेलगी ने दुनिया की सबसे लंबी महिला होने का गिनीज रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 24 वर्षीय रुमेयसा की लंबाई 7.01 फीट है। उन्हें वीवर सिंड्रोम नाम की बीमारी है। इसकी वजह से शरीर की लंबाई असामान्य तौर पर बढ़ती है। हालांकि, हडि्डयां उतनी मजबूत नहीं हो पातीं। इसलिए रुमेयसा व्हीलचेयर पर रहती हैं।

रुमेयसा कहती हैं, हर खामी को खूबियों में तब्दील किया जा सकता है। इसलिए आप जो भी हैं उसे स्वीकार करें। अपनी क्षमताओं को समझें और जो बेहतर है वो करें।

2014 में भी बनाया था रिकॉर्ड
लम्बाई के मामले में रुमेयसा 2014 में भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं। तब उन्होंने दुनिया की सबसे लम्बी टीनएजर का रिकॉर्ड बनाया था। हाल में उनकी लम्बाई को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने फिर नापा और एक बार फिर रुमेयसा ने रिकॉर्ड बना दिया।

इससे पहले सबसे लम्बी महिला होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड चीन की जेंग जिलिएन के नाम था। जिनकी उम्र 8 फीट 1 इंच थी। 1982 में उनकी मौत हो गई थी। वहीं, दुनिया के सबसे लम्बे पुरुष का रिकॉर्ड तुर्की के ही सुल्तान कोसने के नाम है। 2018 में हुई जांच में दौरान इनकी लम्बाई 8 फीट 2 इंच थी।

पेरेंट्स के साथ रुमेयसा।

पेरेंट्स के साथ रुमेयसा।

क्या है वीवर सिंड्रोम, जिससे महिला जूझ रही है
यह एक दुर्लभ जेनेटिक डिसऑर्डर है। ऐसा होने के कारण बचपन में ही शरीर तेजी से बढ़ने लगता है। इसलिए इसे ओवरग्रोथ सिंड्रोम भी कहते हैं। 2011 में पहली बार इस बीमारी की वजह पता चली। वैज्ञानिकों का कहना है, EZH2 जीन में म्यूटेशन होना इस डिसऑर्डर की वजह है।

हड्डियां मजबूत न होने के कारण रुमेयसा का ज्यादातर समय व्हीलचेयर पर बीतता है। वॉक के लिए इन्हें वॉकिंग फ्रेम का सहारा लेना पड़ता है। शोधकर्ताओं की एक टीम का कहना है, वीवर सिंड्रोम के कारण मरीज में कैंसर होने का खतरा बढ़ता है, लेकिन दुनियाभर में ऐसे मरीज बेहद कम होने के कारण यह स्पष्ट तौर पर बताना मुश्किल है कि खतरा कितना है।

स्विमिंग से बॉडी को रिलैक्स करती है
रुमेयसा कहती हैं, जब भी समय मिलता है तो वो परिवार के साथ बाहर का खाना एंजॉय करती हैं। वह बॉडी को रिलैक्स करने के लिए स्विमिंग करती हैं। रुमेयसा के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड पर फैमिली मेम्बर्स को गर्व है।

जज्बा काबिलेतारीफ और प्रेरित करने वाला
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एडिटर-इन-चीफ क्रेग ग्लेंडे कहते हैं, रिकॉर्ड बुक में एक बार फिर रुमेयसा की वापसी का हम स्वागत करते हैं। उनका जोश और जज्बा काबिलेतारीफ है और दूसरों को प्रेरित करने वाला है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link