40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनके बेटे आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद से उन पर सम्सयाओं का पहाड़ टूट पड़ा है। इस मुश्किल वक्त में शाहरुख के साथ जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके सपोर्ट में खड़ी हैं, वहीं उनके करोड़ो फैन्स भी उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। मंगलवार रात से शाहरुख के घर ‘मन्नत’ के बाहर उनका सपोर्ट करने के लिए फैन्स का जमावड़ा लगा हुआ है।
टेक केयर किंग
सोशल मीडिया पर कई फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें फैन्स शाहरुख के घर के बाहर लगे पोस्टर दिख रहे है। इस एक पोस्टर पर लिखा है, ‘दुनिया के कोने-कोने से आपके फैन्स आपसे बहुत प्यार करते हैं शाहरुख। इस मुश्किल वक्त में हम सभी आपके साथ खड़े हैं। टेक केयर किंग।’
इंडस्ट्री के एक्टर्स भी शाहरुख के सपोर्ट में
इंडस्ट्री के एक्टर्स भी शाहरुख के सपोर्ट में उतर रहे हैं। उनके घर पर जाकर सबसे पहले मिलने वालों मे सलमान खान हैं। जिस दिन आर्यन को NCB के गिरफ्तार किया था सलमान उसी दिन मन्नत पहुचे थे। उसके बाद में सलमान खान की दोनों बहनें भी शाहरुख से मिलने उनके घर पहुंची थी। इसके अलावा इंडसट्री से सुनील शेट्टी, सुचित्रा कृष्णमूर्ती, विवेक वासवानी, सिकंदर खेर, महीप कपूर और हंसल महेता समेत कई सारे एक्टर्स शाहरुख के सपोर्ट में उतरे हैं। बता दें, शाहरुख की टीम ने सुरक्षा कारणों के चलते बॉलीवुड स्टार्स से गुजारिश की थी कि वह घर रहकर ही सपोर्ट करें मन्नत न आएं।
7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में आर्यन
आर्यन को NCB ने देर रात 2 अक्टूबर को मुंबई में एक क्रूज शिप पर रेड के बाद रविवार को गिरफ्तार किया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आर्यन के अलावा क्रूज से उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। रविवार को तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें एक दिन की NCB कस्टडी में भेज दिया गया था। लेकिन, सोमवार को कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद आर्यन, अरबाज और मुनमुन की कस्टडी को 7 अक्टूबर तक के लिए NCB को दे दिया है।