Uncategorized

JEE Advanced 2021: कल दो शिफ्ट में होगी JEE Advanced 2021 एग्जाम, शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए ये 6 बातें जानना है जरूरी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Career
  • Tomorrow, JEE Advanced 2021 Exam Will Be Held In Two Shifts, Students Appearing Should Take Special Care Of These 6 Things

18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस 2021 कल यानी 3 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा, पेपर 1 और पेपर 2 के लिए दो शिफ्ट में ऑनलाइन आयोजित होगी। जेईई एडवांस के आयोजन संस्थान आईआईटी खड़गपुर ने पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई एडवांस एग्जाम डेट और टाइम
एग्जाम डेट टाइम
जेईई एडवांस पेपर 1 3 अक्टूबर 2021 सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक
जेईई एडवांस पेपर 2 3 अक्टूबर 2021 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

परीक्षा के समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. कैंडिडेट्स एग्जाम शुरू होने के कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा हॉल में रिपोर्ट करें। साथ ही अपने आधार कार्ड, वोटर आई डी के साथ अपना एडमिट कार्ड ले जाएं। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी कैंडिडेट्स को एग्जाम हॉल के अंदर जाने की परमिशन नहीं दी जाएगी।
  2. कैंडिडेट्स को एग्जाम हॉल में एक पेंसिल, पेन, पारदर्शी बोतल में पीने का पानी ले जाने की परमिशन होगी। एग्जाम हॉल में ईयरफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, वॉलेट, हैंडबैग जैसे सामान की परमिशन नहीं होगी।
  3. सभी कैंडिडेट्स के लिए मास्क पहनना जरूरी है। साथ ही हैंड सैनिटाइजर भी रखें।
  4. प्रवेश के समय कैंडिडेट्स का बॉडी टेम्परेचर चेक किया जाएगा। इसके अलावा सभी कैंडिडेट्स को काेविड-19 स्व-घोषणा पत्र भरना होगा और इसे एग्जाम सेंटर में दिखाना जरूरी होगा।
  5. सभी कैंडिडेट्स सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। साथ ही भीड़भाड़ से बचने के लिए परीक्षा केंद्र में लैब या रूम नंबर प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। इस बारे में पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।
  6. एग्जाम के दौरान कैंडिडेट्स को एक स्क्रिबल्ड पैड प्रदान किया जाएगा जिसे कैंडिडेट्स अपना नाम और रोल नंबर दर्ज करने के बाद रफ काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स को एग्जाम के दौरान सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। इसके अलावा एग्जाम खत्म होने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link