Uncategorized

सोना खरीदने में न करें देर: अप्रैल महीने में 2,600 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ सोना, आने वाले महीनों में भी इसके और बढ़ने की है संभावना

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज फिर एक बार सोने के दाम में मामूली गिरावट आई है। आज सोना 284 रुपए सस्ता होकर 46,743 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार इस हफ्ते सोना 1,015 रुपए सस्ता हुआ है। वहीं MCX की बात करें तो सोना यहां दोपहर करीब 5:30 बजे 46,763 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की बात करें तो ये आज 767 रुपए सस्ती होकर 67,800 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं अगर इस हफ्ते की बात करें तो ये 1,352 रुपए सस्ती हुई है।

अप्रैल में सोना-चांदी की चमक बढ़ी
अप्रैल महीने में ही सोना 2,601 महंगा होकर 46,743 पर पहुंच गया है। 31 मार्च को ये 44,190 रुपए पर था। वहीं अप्रैल में चांदी भी 4,968 रुपए महंगी हुई है। 31 मार्च को अब बाजार बंद हुआ था तब चांदी 62,862 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी जो अब 67,800 रुपए पर पहुंच गई है।

60 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि देश में कोरोना लगातार बढ़ रहा है, जिससे देश में अस्थिरता या अनिश्चितता का माहौल बन गया है। इससे देश ज्यादातर जगह लॉकडाउन लगने लग गया है। इससे भी लोगों में कोरोना के प्रति फिर से डर का माहौल है। इसके अलावा देश में महंगाई भी बढ़ने लगी है। इससे भी सोने के दाम आने वाले दिनों में बढ़ेंगे। अगर ऐसा ही महौल रहा तो आने वाले 5 से 6 महीनों यानी दिवाली तक सोना 60 हजार रुपए पर पहुंच सकता है।

IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता कहते हैं कि अभी कोरोना के कारण दुनियाभर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ऐसे में इसका फायदा सोने को मिल सकता है। आने वाले महीनों में सोना फिर 55 हजार तक पहुंच सकता है।

ये रहेंगे सोना महंगे होने के कारण

  • कोरोना के कारण दुनियाभर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इसके शेयर बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव होत रहा है। माना जाता है कि इस दौरान निवेशक शेयरों से पैसा निकालकर सोने में निवेश करते हैं। इससे भी सोने के दाम बढ़ने लगते हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर कमजोर हो रहा है। इतना ही नहीं रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। इससे भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है।
  • चीन में बैंकों को सोना इंपोर्ट करने की मंजूरी से आने वाले दिनों में सोने-चांदी में तेजी देखने को मिल सकती है।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। सोने की कीमत 1,773 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है। 1 अप्रैल को सोना 1,730 अमेरिकी डॉलर पर था।
  • खुदरा और थोक महंगाई दर के आंकड़ों भी 8 साल के उच्चतम स्तर पर आ गए हैं। जिससे सोना और चांदी को सपोर्ट मिल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link