[ad_1]
- Hindi News
- Career
- Rajasthan Police Postponed The SI Platoon Commander Recruitment Exam, The Exam To Be Held From April 5 To April 24
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस ने स्पोर्ट्स कोटे से होने वाली उप निरीक्षक पुलिस (एसआई) /प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2019 को स्थगित कर दिया गया है। इस बारे जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 5 अप्रैल आयोजित की जानी थी, को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
5 से 24 अप्रैल तक होनी थी परीक्षा
इस भर्ती के लिए इसके पहले खेलों के ट्रायल की यह परीक्षा 5 से 24 अप्रैल 2021 के बीच होने वाली थी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। कैंडिडेट्स 1 अप्रैल से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। इसके अलावा परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश और घोषणा पत्र भी जारी किया जा चुका था।
68 पदों पर होनी थी भर्ती
राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने उप निरीक्षक /प्लाटून कमांडर के 68 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे थे। इसके लिए आवेदन 7 जनवरी शुरू हुए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 68 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों का विवरण निम्नलिखित है-
- उप निरीक्षक (एपी)- 61
- उप निरीक्षक (आईबी)- 04 पद
- प्लाटून कमांडर (आरएसी)- 02 पद
- उप निरीक्षक (एमबीसी)- 01
[ad_2]
Source link