[ad_1]
- Hindi News
- International
- Russia’s President Putin Laid Corona Vaccine; Death Figure Crosses 10 Thousand In Last 24 Hours, Brazil Tops
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मॉस्कोएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
नेपाल की सरकार ने बुधवार को अपने बॉर्डर की ट्रांजिट पोस्ट के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। यह फैसला भारत में कोरोना वायरस के केस बढ़ने की वजह से लिया गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए अपील की गई है कि होली पर 25 से ज्यादा लोग एक जगह न जुटें।
आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) के मुताबिक, देश के प्रोविंस-2 के आठ जिलों में ट्रांजिट पोस्ट पर कड़ी जांच की जा रही है। यह प्रांत भारत के साथ 464 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। यहां 67 बॉर्डर आउटपोस्ट और APF के 35 फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस हैं। इन चौकियों पर नियुक्त APF के जवानों को भारत से नेपाल में आने वाले लोगों की कड़ी जांच के लिए कहा गया है।
APF के DIG चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि उन्होंने बॉर्डर आउटपोस्ट पर हेल्थ डेस्क बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी 8 जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी और स्थानीय प्रशासन के साथ कोऑर्डिनेशन रखने के लिए कहा गया है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 145 नए केस सामने आए हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2.76 लाख हो गई है। हालांकि, अभी देश में एक्टिव केस की संख्या 1,182 ही है।
बीते 24 घंटों में ब्राजील में सबसे ज्यादा मौतें
दुनिया भर में कोरोना से हो रही मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। सबसे ज्यादा 3,158 मौतें ब्राजील में हुई हैं। इसके साथ ही नए मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में 4.8 लाख लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।
दुनिया में अब तक 12.51 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 10.10 करोड़ लोग रिकवर हुए और 27.50 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 2.13 करोड़ मरीज कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैक्सीन लगवाई
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कोविड-19 का टीका लगवाया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, पुतिन वैक्सीन लगवाने के बाद अच्छा महसूस कर रहे हैं और बुधवार को उन्होंने पूरा कामकाज पहले जैसा ही किया। हालांकि यह नहीं बताया गया कि पुतिन को स्पूतनिक-V वैक्सीन लगाई गई है कोई और।
रूस ने अब तक देश में बनी कोरोना वायरस की 3 वैक्सीनों को मंजूरी दी है। रूस में वैक्सीनेशन की शुरुआत अगस्त 2020 में ही की गई थी। तब खुद पुतिन ने मीडिया के सामने दावा किया था कि उनके देश में बनी स्पुतनिक-V वैक्सीन दुनिया की पहली कोविड-19 वैक्सीन है।
नीदरलैंड ने 20 अप्रैल तक लॉकडाइन बढ़ाया नीदरलैंड में कोरोना के लगातार आ रहे मामले और हॉस्पिटल में बढ़ रही संक्रमितों की संख्या को देखते हुए लॉकडाइन को 20 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री मार्क रूट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोरोना के लगातार बढ़ रहे केसों से संक्रमण की तीसरी लहर दिखने लगी है। इसलिए इस लॉकडाइन को बढ़ाया जा रहा है। यह निराशाजनक है। मैं इस बैचेनी को समझ सकता हूं पर कोरोना के लगातार बढ़ रहे केसों से मैं चिंतित हूं। पीएम ने कहा- 31 मार्च के बाद लॉकडाइन के साथ 9 की बजाए रात 10 बजे से सुबह 4:30 तक कर्फ्यू जारी रहेगा।
चीन में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन
स्टेट काउंसिल की कोविड-19 रिस्पोंस इंटर एजेंसी टास्क फोर्स के नए आंकड़ों के अनुसार 22 मार्च तक पूरे चीन में कोविड-19 वैक्सीन के 8 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टास्क फोर्स का हवाला देते हुए कहा कि देश की आबादी में लगातार वृद्धि हो रही है। अगले चरण में, कोविड-19 से हायर रिस्क वाले लोगों को फ्री वैक्सीन देने की योजना बना रहा है। जो अब तक का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम होगा।
टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 30,649,548 | 557,072 | 23,041,715 |
ब्राजील | 12,136,615 | 298,843 | 10,601,658 |
भारत | 11,783,751 | 160,687 | 11,228,539 |
रूस | 4,483,471 | 96,219 | 4,098,400 |
UK | 4,312,908 | 126,382 | 3,712,658 |
फ्रांस | 4,313,073 | 92,908 | 283,507 |
इटली | 3,440,862 | 106,339 | 2,773,215 |
स्पेन | 3,234,319 | 73,744 | 2,992,848 |
तुर्की | 3,091,282 | 30,462 | 2,881,643 |
जर्मनी | 2,692,618 | 75,761 | 2,445,300 |
(ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।)
[ad_2]
Source link