Uncategorized

कोरोना-आर्थिक गतिविधियों में कमी का असर/: अप्रैल 2020-फरवरी 2021 के दौरान 10,113 कंपनियां बंद हुईं, सरकार ने संसद में दी जानकारी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • 10,113 Cos Voluntarily Shuttered Operations During Apr 2020 Feb 2021 Period: Govt Data

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • दिल्ली में सबसे ज्यादा 2394 कंपनियां बंद हुईं
  • नई कंपनियों के रजिस्ट्रेशन में भी 20% की तेजी

अप्रैल 2020 से फरवरी 2021 के दौरान पूरे देश में 10,113 कंपनियां बंद हुई हैं। यह कंपनियां स्वैच्छिक तौर पर बंद हुई हैं। माना जा रहा है कि कोरोना और लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियां प्रभावित रहने के कारण यह कंपनियां बंद हुई हैं। मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (MCA) के ताजा डाटा के मुताबिक, कंपनी एक्ट 2013 के सेक्शन 248(2) के तहत चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक पूरे देश में 10,113 कंपनियां बंद हुई हैं। सेक्शन 248(2) के अधीन कंपनियों के स्वैच्छा से बंद होने का प्रावधान है। इन कंपनियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

बंद कंपनियों का कोई रिकॉर्ड नहीं रखता मंत्रालय

मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स कारोबार से बाहर जाने वाली कंपनियों का कोई रिकॉर्ड नहीं रखता है। कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी है। मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कंपनियों पर कार्रवाई के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया है। मंत्रालय के आधिकारिक डाटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020 के दौरान कुल 68,463 कंपनियां बंद हुई थीं।

दिल्ली में सबसे ज्यादा कंपनियां बंद हुईं

एक सदस्य के प्रश्न के जवाब में मंत्रालय ने राज्यवार बंद होने वाली कंपनियों का डाटा उपलब्ध कराया है। इस डाटा के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा 2394 कंपनियां बंद हुई हैं। 1936 कंपनियों के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है। तमिलनाडु में 1322 और महाराष्ट्र में 1279 कंपनियां बंद हुई हैं। इसके अलावा कर्नाटक में 836 कंपनियां स्वैच्छिक तौर पर बंद हुई हैं। चंडीगढ़ में 501, राजस्थान में 479, केरल में 307, झारखंड में 137, मध्यप्रदेश में 111 और बिहार में 104 कंपनियां बंद हुई हैं।

इन राज्यों में 100 से कम कंपनियां बंद हुईं

डाटा के मुताबिक, मेघालय में 88, ओडिशा में 78, छत्तीसगढ़ में 47, गोवा में 36, पुद्दुचेरी में 31, गुजरात में 17, पश्चिम बंगाल में 4 और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 2 कंपनियां स्वैच्छा से बंद हुई हैं। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन लगा दिया था। इस कारण पूरे देश में लोगों का आवागमन और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई थीं।

नई कंपनियों के रजिस्ट्रेशन में भी आई तेजी

हालांकि, वित्त वर्ष 2021 के दौरान नई कंपनियों के रजिस्ट्रेशन में भी 20% की तेजी आई है। मंत्रालय ने पिछले महीने संसद में बताया था कि अप्रैल-दिसंबर 2020 के दौरान 1.13 लाख से ज्यादा कंपनियां रजिस्टर्ड हुई हैं। एक साल पहले समान अवधि में 93,754 कंपनियां रजिस्टर्ड हुई थीं। अनुराग ठाकुर ने कहा था कि कंपनियों के गठन में मदद के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link