Uncategorized

अल्पसंख्यक परिवार पर हमला: पाकिस्तान के मुल्तान में हिंदू परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, सभी को गला रेतकर मारा गया

[ad_1]

  • Hindi News
  • International
  • Pakistan Hindu Family Members Killed; Multan Police Recovered Weapons Including A Knife And An Axe

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुल्तान6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
यह हत्याकांड रहीम यार खान शहर से 15 किलोमीटर दूर अबू धाबी कॉलोनी में हुआ। मौके से धारदार हथियार बरामद हुए हैं। - Dainik Bhaskar

यह हत्याकांड रहीम यार खान शहर से 15 किलोमीटर दूर अबू धाबी कॉलोनी में हुआ। मौके से धारदार हथियार बरामद हुए हैं।

पाकिस्तान में शुक्रवार को एक हिंदू फैमिली के 5 सदस्यों की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में रहने वाले हिंदू समुदाय में दहशत है। द न्यूज इंटरनेशनल ने बताया कि यह परिवार रहीम यार खान शहर से 15 किलोमीटर दूर अबू धाबी कॉलोनी में रहता था। यह जगह मुल्तान शहर के पास है। सभी लोगों की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। पुलिस ने मौके से चाकू और कुल्हाड़ी सहित कुछ और हथियार बरामद किए हैं।

रहीम यार खान के सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल दास ने मीडिया को बताया कि मरने वाले परिवार के मुखिया राम चंद मेघवाल की उम्र 35-36 साल थी। वह लंबे समय से टेलरिंग की दुकान चला रहे थे और खुशहाल जीवन जी रहे थे। यह घटना सभी के लिए काफी चौंकाने वाली है। हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुछ महीने पहले डॉक्टर की हत्या हुई थी
पाकिस्तान में पहले भी अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले होते रहे हैं। करीब 6 महीने पहले कराची में एक हिंदू डॉक्टर का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। डॉक्टर का नाम लाल चंद बागरी था। वह सिंध प्रांत के तांदो अल्यहार में प्रैक्टिस करते थे। कुछ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चाकू से उनका गला रेत दिया था।

एक साल में किसी हिंदू डॉक्टर की पाकिस्तान में यह दूसरी हत्या थी। इससे पहले कराची के करीब लरकाना के गर्ल्स होस्टल में डॉक्टर नम्रता चंदानी का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ हो गया था कि नम्रता की रेप के बाद हत्या की गई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link