Uncategorized

कोरोना देश में: 126 दिन बाद महाराष्ट्र में 8 हजार से ज्यादा केस मिले; हर दिन नए मरीजों के मामले में भारत फिर चौथे नंबर पर पहुंचा

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases & Vaccination LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फोटो हुगली की है। यहां पब्लिक प्रोग्राम से पहले पूरे हॉल को सैनिटाइज करता कर्मचारी। - Dainik Bhaskar

फोटो हुगली की है। यहां पब्लिक प्रोग्राम से पहले पूरे हॉल को सैनिटाइज करता कर्मचारी।

देश में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। खासतौर पर महाराष्ट्र में अब रिकॉर्ड मामले आने शुरू हो गए हैं। यहां बुधवार को 126 दिन बाद ये पहला मौका था, जब 24 घंटे के अंदर 8 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को यहां 8807 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके पहले 21 अक्टूबर को 8,142 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

भारत फिर से दुनिया का चौथा देश, जहां सबसे ज्यादा केस मिल रहे
हर दिन मिलने वाले मरीजों के मामले में भारत एक बार फिर से दुनिया का चौथा सबसे संक्रमित देश हो गया है। एक हफ्ते पहले तक इस मामले में भारत टॉप-10 देशों की सूची से भी बाहर था, लेकिन मरीजों की रफ्तार बढ़ते ही ये चौथे नंबर पर पहुंच गया। यहां हर दिन 13 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं।

पहले नंबर पर अमेरिका है, जहां 70 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील है जहां, 60 हजार से ज्यादा मरीज पाए जा रहे। फ्रांस में अभी हर दिन 20 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

28 दिन में पहली बार 24 घंटे के अंदर 16 हजार से ज्यादा मामले मिले
देश में बुधवार को 16 हजार 886 लोग संक्रमित पाए गए। 28 दिन बाद में पहली बार था, जब 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इसके पहले 28 जनवरी को सबसे ज्यादा 18 हजार 912 लोग संक्रमित पाए गए थे। इसी के साथ अब मरीजों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख 46 हजार पहुंच गई है।

इनमें 1 करोड़ 7 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 48 हजार 691 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 1 लाख 56 हजार 742 मरीजों की मौत हो गई है। आंकड़े www.covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • बंगाल सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले एयर पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना से आने वाले लोगों के लिए निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। यह रिपोर्ट फ्लाइट डिपार्चर से 72 घंटे से ज्यादा पहले की नहीं होनी चाहिए।
  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के लातूर में 27 और 28 फरवरी को जनता कर्फ्यू रहेगा। लातूर में 7 से 15 फरवरी के बीच कोरोना के 261 मामले रिकॉर्ड किए गए थे। वहीं पिछले एक हफ्ते में यहां 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद प्रशासन ने जनता कर्फ्यू का फैसला किया।
  • दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि कोरोना के नए स्ट्रेन से घबराने की जरूरत नहीं है। हमारी वैक्सीन 70%, 80%, 90% कारगर हैं। इनके असर में मामूली कमी आई तब भी वे काम तो करेंगी। यह निश्चित रूप से गंभीर बीमारी और इससे होने वाली मौतों को कम करेंगी।
  • देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट हो गई है। अब मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल और पंजाब से दिल्ली आने वाले लोगों को निगेटिव RT-PCR दिखाने पर ही दिल्ली में एंट्री मिलेगी। नियम 27 फरवरी से 15 मार्च तक लागू रहेगा।

एक मार्च से वैक्सीनेशन का दूसरा फेज

देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा फेज 1 मार्च से शुरू होगा। 10 हजार सरकारी केंद्रों और 20 हजार निजी अस्पतालों में टीका लगाया जाएगा। इसमें 45 साल से ऊपर बीमार लोगों और 60 साल से ऊपर के सभी लोगों का वैक्सीनेशन होगा। अगर इस एज ग्रुप के लोग सरकारी केंद्रों में जाते हैं तो उनके लिए टीका मुफ्त होगा, लेकिन निजी अस्पतालों में इसके लिए उन्हें पैसा देना होगा।

जावड़ेकर ने कहा कि सरकारी केंद्रों पर ये टीकाकरण मुफ्त होगा, लेकिन जो लोग निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगवाना चाहते हैं, उन्हें चार्ज देना होगा। अगले 3-4 दिनों में स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात पर फैसला ले लेगा कि निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन के लिए कितनी फीस देनी होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय इस संबंध में मैन्युफैक्चरर और अस्पतालों से बात कर रहा है।

6 राज्यों का हाल

1. महाराष्ट्र
राज्य में बुधवार को 8,807 संक्रमितों की पहचान हुई। 2,772 मरीज ठीक हुए और 80 की मौत हो गई। यह 18 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा है। तब 9,060 मरीजों की पहचान हुई थी। अब तक 21.21 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें 20.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 51,937 ने इस महामारी से जान गंवाई है। 59,358 का इलाज चल रहा है।

2. केरल
राज्य में बुधवार को 4,106 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 5,885 मरीज ठीक हुए और 17 संक्रमितों ने जान गंवाई। यहां अब तक 10 लाख 45 हजार 10 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 9 लाख 87 हजार 720 मरीज ठीक हो चुके हैं। 4,137 ने जान गंवाई है, जबकि 52,865 का इलाज चल रहा है।

3. मध्यप्रदेश
यहां बुधवार को 346 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 223 मरीज ठीक हुए और दो की मौत भी हुई। अब तक 2 लाख 60 हजार 313 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 54 हजार 186 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,857 मरीजों की मौत हो गई। 2,270 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

4. गुजरात
यहां बुधवार को 380 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 296 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक 2 लाख 68 हजार 147 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 61 हजार 871 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4407 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,869 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
राज्य में बुधवार को 99 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 90 लोग ठीक हुए। अब तक 3 लाख 19 हजार 801 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 15 हजार 812 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,785 मरीजों की मौत हुई है। 1,204 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. दिल्ली
यहां बुधवार को 200 नए मरीज मिले और 115 ठीक हुए। दो की मौत भी हुई। यहां अब तक 6 लाख 38 हजार 373 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 26 हजार 331 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 905 मरीजों की मौत हो गई। 1137 का इलाज चल रहा है।

[ad_2]

Source link