Uncategorized

हैदराबाद में चौकाने वाला मामला: मां-बाप को कर्ज चुकाने के लिए बेचना पड़ा 9 दिन का बच्चा, कीमत 80 हजार, महीने भर बाद हुआ खुलासा

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Parents Had To Sell 9 day old Baby To Repay The Loan, The Price Was 80 Thousand, Revealed After A Month

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हैदराबाद18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
माता-पिता ने दो बिचौलियों के जरिए अपने बच्चे को बेंचा था। इनकी पहचान सलीम और मुनीर के रूप में हुई।  - Dainik Bhaskar

माता-पिता ने दो बिचौलियों के जरिए अपने बच्चे को बेंचा था। इनकी पहचान सलीम और मुनीर के रूप में हुई। 

आंध्रप्रदेश की राजधानी में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक दंपति ने अपने 9 दिन के बच्चे को कर्ज से उबरने के लिए विकाराबाद जिले के ग्राम तांदूर के एक अज्ञात व्यक्ति को 80 हजार रुपए में बेच दिया। हालांकि यह घटना कुछ महीने पहले हुई थी। लेकिन मामला हाल ही में सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दंपती एम रामुलु और भीमअम्मा का एक चार साल का बेटा है। हाल ही भीमअम्म्मा ने अपना दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। परिवार इन दिनों कर्ज से जूझ रहा था। वह दूसरे गांव जाकर भीख मांग जीवनयापन करने लगे थे। इसी के चलते उन्होंने अपने बच्चे को दो बिचौलियों के जरिए बेचा। इन दोनों बिचौलियों की पहचान सलीम और मुनीर के रूप में हुई।

तांदूर पुलिस के एसआई के. गिरि ने कहा कि बच्चे के सौदे की शिकायत हेल्पलाइन के एक सदस्य ने की है। बच्चे के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं खरीदने वाले की तलाश जारी है।

[ad_2]

Source link