Uncategorized

कोरोना देश में: मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा 99 लाख के पार; 6 महीने बाद एक्टिव केस 2.50 लाख से नीचे आया

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीएक घंटा पहले

फोटो बेंगलुरु की है। यहां शुक्रवार से स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं। छात्रों को जागरूक करने के लिए एक वॉलंटियर ने कोरोना का ड्रेस पहन लिया।

देश में अब तक 1 करोड़ 3 लाख 3 हजार 409 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। अच्छी बात ये है कि कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा अब 99 लाख के पार हो गया है। अब तक 99 लाख 1 हजार 929 लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 1 लाख 49 हजार 205 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस बीच, एक्टिव केस की संख्या भी 2.50 लाख से नीचे आ गई है। अब देश में 2 लाख 49 हजार 414 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ऐसा 4 जुलाई यानी 6 महीने के बाद हुआ है। 4 जुलाई को देश में 2 लाख 45 हजार एक्टिव केस थे।

24 घंटे के अंदर 17 हजार नए केस
पिछले 24 घंटे के अंदर 17 हजार 80 नए केस मिले। 20 हजार 143 लोग रिकवर हुए और 187 की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश से अच्छी खबर आई। यहां 7 महीने में पहली बार कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 326 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 350 लोग रिकवर हुए। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

दिसंबर में 4 लाख केस कम आए

देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। नवंबर के मुकाबले दिसंबर में करीब 4 लाख नए मामले कम सामने आए और मौतों में भी 5 हजार की गिरावट रिकॉर्ड की गई। नवंबर में देश में कुल 12.33 लाख मरीज मिले थे। 13.45 मरीज इससे पूरी तरह ठीक हो गए थे और करीब 15 हजार लोगों की जानें गईं थीं। इस दौरान 1.27 लाख एक्टिव केस (जिनका इलाज चल रहा) कम हुए।

वहीं, दिसंबर में संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों का आंकड़ा 7.85 लाख रहा। इस दौरान 9.48 लाख लोग रिकवर हुए और करीब 10.8 हजार लोगों की जानें गईं। एक्टिव केस में 1.74 लाख की कमी दर्ज की गई।

ओवरऑल रिकवरी रेट की बात करें, तो इसमें भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 99 लाख के करीब पहुंच गया है। इस तरह देश का रिकवरी रेट अब 96.1% हो गया है।

जेपी नड्डा की रिपोर्ट नेगेटिव

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं जो बीमारी के समय साथ रहे। मैं और मेरे परिवार के सदस्य अब कोरोना से पूरी तरह उबर चुके हैं। नड्डा पिछले महीने अपने बंगाल दौरे के तीन दिन बाद कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।

कोरोना अपडेट्स

  • UK के लिए फिर से फ्लाइट्स 8 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी तक हफ्ते में केवल 15 फ्लाइट्स चलेंगी। ये फ्लाइट्स दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से होंगी। UK में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के चलते 23 दिसंबर से फ्लाइट्स पर रोक लगा दी गई थी।
  • देश में नए कोरोना से संक्रमित चार और मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब तक 29 लोगों में ब्रिटेन में पाया गया यह नया स्ट्रेन मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। एक्सपर्ट इसे पहले वाले कोरोना वायरस से 70% ज्यादा फैलने वाला बता रहे हैं।
  • राष्ट्रपति भवन म्यूजियम कॉम्पलैक्स 5 जनवरी से फिर खुल जाएगा। कोविड-19 के चलते 13 मार्च को इसे बंद कर दिया गया था। इसके लिए शु्क्रवार को राष्ट्रपति भवन की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।
  • कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान कंज्यूमर से संबंधित कई प्रोडक्ट के विज्ञापनों में उन्हें भ्रमित किया जा रहा है। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने ऐसी कंपनियों के खिलाफ कदम उठाया है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
  • 2 जनवरी को झारखंड के पांच जिलो में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन पूरा किया जाएगा। इनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम, चतरा, पलामू और पाकुर शामिल हैं। सभी जरूरी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वैक्सिनेशन के लिए सात हजार वैक्सिनेटर्स को ट्रेनिंग दी गई है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

यहां शुक्रवार को 585 नए केस मिले। 717 लोग ठीक हुए और 21 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 25 हजार 954 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 10 हजार 39 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 557 की मौत हो चुकी है। 5358 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
यहां पिछले 24 घंटे में 844 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 866 मरीज ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। यहां अब तक कोरोना संक्रमण के 2.41 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 2.28 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 3606 की मौत हो चुकी है। अब 9354 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में शुक्रवार को 734 नए केस मिले। 907 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 45 हजार 772 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 31 हजार 900 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4309 लोग जान गंवा चुके हैं। 9563 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
यहां शुक्रवार को 609 लोग संक्रमित पाए गए। 942 लोग रिकवर हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 3 लाख 8 हजार 852 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 96 हजार 929 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2700 मरीजों की मौत हो चुकी है। 9223 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 3524 नए केस मिले। 4279 लोग ठीक हुए और 59 की मौत हो गई। अब तक 19 लाख 35 हजार 636 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18 लाख 32 हजार 825 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि 49 हजार 580 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 52 हजार 84 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।



[ad_2]

Source link