Uncategorized

कोरोना दुनिया में: 24 घंटे के अंदर दुनियाभर में रिकॉर्ड 6.80 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले; रूस में 70 क्लीनिक्स में वैक्सीनेशन होगा

[ad_1]

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

वॉशिंगटन12 मिनट पहले

रूस की राजधानी मॉस्को में शनिवार को वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान एक महिला को वैक्सीन लगाती मेडिकल वर्कर।

दुनियाभर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6 करोड़ 63 लाख 57 हजार 90 हो गया है। इनमें 15 लाख 27 हजार 87 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 करोड़ 59 लाख 38 हजार 969 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 1 करोड़ 88 लाख 91 हजार 34 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

पिछले 24 के अंदर दुनियाभर में रिकॉर्ड 6 लाख 84 हजार 444 नए मरीजों की पहचान हुई। अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों का ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है। 12 हजार 133 लोगों की मौत हुई। अब तक एक दिन में कोरोना से हुई मौतों में ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

रूस में वैक्सीनेशन की तैयारियां तेज

रूस ने शनिवार से अपनी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी लगाने की शुरुआत कर दी। मॉस्को के 70 क्लीनिक्स के जरिए इस मास वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की गई। मॉस्को के कोरोनावायरस टास्क फोर्स ने इसकी जानकारी दी। डॉक्टर्स, मेडिकल वर्कर्स, सोशल वर्कर्स और टीचर्स को टीका लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी, क्योंकि इनमें संक्रमण का खतरा ज्यादा है। इन लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाएगी।

रूस में एक दिन में रिकॉर्ड 28,782 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 7993 मरीज राजधानी मॉस्को में आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 24 लाख 31 हजार 731 के पार हो गया है। अब तक यहां 42 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

इटली में बेबस होती सरकार
यूरोपीय देशों में जो हालात मार्च और अप्रैल में थे, लगभग वही फिर बनने लगे हैं। फ्रांस और जर्मनी ने सख्त प्रतिबंधों और लॉकडाउन से कुछ हद तक इन पर काबू पाया है, लेकिन इटली में ऐसा नहीं है। शुक्रवार को यहां 993 लोगों की मौत हुई। अब तक कुल 58 हजार लोग संक्रमण से दम तोड़ तोड़ चुके हैं। इटली सरकार का कहना है कि अस्पतालों में बेड कम होते जा रहे हैं। इस बार क्रिसमस, बॉक्सिंग डे और न्यू इयर प्रतिबंधों में गुजरेंगे।

शुक्रवार को इटली के बोगलिन शहर के हॉस्पिटल में गंभीर मरीज को ICU में शिफ्ट करता स्टाफ। देश में शुक्रवार को कुल 993 मौतें हुईं।

शुक्रवार को इटली के बोगलिन शहर के हॉस्पिटल में गंभीर मरीज को ICU में शिफ्ट करता स्टाफ। देश में शुक्रवार को कुल 993 मौतें हुईं।

अमेरिका में बेकाबू मौतें
अमेरिका में भी संक्रमण से हालात बद से बदतर हो रहे हैं। ‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते औसतन हर दिन 1800 मौतें हुईं और यह अप्रैल के बाद सबसे खतरनाक हालात हैं। प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन पर आरोप लगाया है कि उसने वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन के लिए सही प्लान नहीं बनाया और इसकी वजह से राज्यों को परेशानी हो रही है।

बाइडेन ने कहा- मेरी टीम को अब तक डिटेल्ड प्लान नहीं मिला है। हमें वैक्सीन और सिरिंज कंटेनर्स का इंतजाम करना पड़ रहा है। बाइडेन ने ट्रम्प की कोरोना टास्क फोर्स में शामिल रहे डॉक्टर एंथोनी फॉसी से अपील की है कि वे उनकी कोरोना टीम का हिस्सा बनें। फॉसी ने अब तक इस पर जवाब नहीं दिया।

लास एंजिलिस एयरपोर्ट के बाहर एक हेल्थ चेक पॉइंट पर मौजूद हेल्थ वर्कर और पैसेंजर। अमेरिका में हर दिन औसतन 1800 मौतें हो रही हैं।

लास एंजिलिस एयरपोर्ट के बाहर एक हेल्थ चेक पॉइंट पर मौजूद हेल्थ वर्कर और पैसेंजर। अमेरिका में हर दिन औसतन 1800 मौतें हो रही हैं।

ऑस्ट्रेलिया में राहत
ऑस्ट्रेलिया में लोगों के संयम और सरकार के उपायों का असर दिखने लगा है। न्यू साउथ वेल्स और साउथ ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा प्रभावित थे, लेकिन अब यहां हालात बिल्कुल काबू हैं। न्यू साउथ वेल्स में पिछले 24 घंटे में कोई स्थानीय संक्रमण का मामला सामने नहीं आया। हालांकि, सिडनी में विदेशी यात्रियों की वजह से खतरा बरकरार है और इसीलिए यहां प्रशासन ने होटल क्वारैंटाइन फैसिलिटीज फिर शुरू कर दी हैं।

ब्रिटेन में 14 दिसंबर से वैक्सीनेशन

इंग्लैंड में डॉक्टर्स को 14 दिसंबर से वैक्सीनेशन के लिए तैयार रहने को कहा गया है। नेशनल हेल्थ सर्विस के प्राइमरी केयर मेडिकल डायरेक्टर ने चिट्‌ठी जारी कर डॉक्टरों को यह निर्देश दिया है। पहले तीन दिन में वैक्सीन के 975 डोज दिए जाएंगे। शुरुआत में 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के ऐसे लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा, जिनके संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है। इसके लिए स्पेशल वैक्सीनेशन सेंटर्स बनाए गए हैं।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 14,772,535 285,550 8,658,882
भारत 9,608,418 139,736 9,058,003
ब्राजील 6,534,951 175,981 5,744,369
रूस 2,402,949 42,176 1,888,752
फ्रांस 2,268,552 54,767 168,352
स्पेन 1,693,591 46,038 उपलब्ध नहीं
यूके 1,674,134 60,113 उपलब्ध नहीं
इटली 1,664,829 58,038 846,809
अर्जेंटीना 1,440,103 39,156 1,268,358
कोलंबिया 1,334,089 37,117 1,225,635

(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)

[ad_2]

Source link