Uncategorized

2 मिनट में पढ़ें दिन भर की 10 सबसे बड़ी खबरें | Read 10 biggest news of the day in 2 minutes

[ad_1]

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

अगर आप दिनभर की भागदौड़ में किसी खबर से चूक गई हैं तो हम आपके लिए लाए हैं इवनिंग न्यूज ब्रीफ। इसमें आपको मिलेंगी देश, विदेश, बिजनेस, खेल और मनोरंजन जगत की सभी अहम खबरें, जिसे मात्र 2 मिनट में पढ़कर आप अपने आपको रख सकेंगी अपडेट।

1. लड़कियां चिढ़ाती हैं-रसगुल्ला बुलाती हैं… नवोदय के लड़कों की शिकायत वायरल

यूपी के औरैया में जवाहर नवोदय विद्यालय का एक स्कूल के छात्रों की शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल हो लही है। कक्षा 7 के छात्रों ने मांग की है कि लड़कियां उनसे माफी मांगे। लड़कियां इन लड़कों को रसगुल्ला और डामर बोलकर चिढ़ाती हैं। परेशान लड़कों ने प्रिसिंपल से शिकायत की। लड़कों की मांग है कि लड़कियां उनसे माफी मांगे।

2. बंदूकों के बीच फोटो खींचने वाली कश्मीरी लड़की को पत्रकारिता का सबसे बड़ा पुरस्कार

कश्मीर की सना इरशाद मट्टू ने पत्रकारिता का सबसे बड़ा पुरस्कार- पुलित्जर अवॉर्ड 2022 जीतकर देश का नाम रोशन किया है। रॉयटर्स के लिए काम करने वाली पत्रकार सना को कोविड के दौरान उनके खींची गई फोटो के लिए सम्मान मिला है। 28 साल की सना इरशाद श्रीनगर की रहने वाली हैं। सना का काम कई नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया में छप चुका है। फ्रीलांस काम करने से पहले वो ‘कश्मीरवाला’ के लिए भी काम करती थीं।

3. ‘सिलसिला’ ‘चांदनी’ और ‘लम्हे’ फिल्म में म्यूजिक देने वाले पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन

मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। उनकी उम्र 84 साल थी। वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। पं. शिवकुमार शर्मा और बांसुरीवादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया अपनी जुगलबंदी के लिए प्रसिद्ध थे। शिव-हरि की जोड़ी को फिल्मों में पहला ब्रेक यश चोपड़ा ने दिया। 1981 में आई फिल्म ‘सिलसिला’ में शिव-हरि की जोड़ी ने संगीत दिया था। दोनों ने फासले (1985), विजय (1988), चांदनी (1989), लम्हे (1991), परंपरा (1993), साहिबान (1993), डर (1993) में संगीत दिया।

4. पाउडर मिल्क मां के दूध का ऑप्शन नहीं, प्रचार देखकर पिला रहीं महिलाएं

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कहा है कि फॉर्मूला मिल्क यानी मिल्क पाउडर बनाने वाली बड़ी कंपनियां अपने मिल्क का जमकर प्रचार कर रही हैं। इससे नई मांएं अपने बच्चे को पाउडर मिल्क पिला रही हैं। यह आर्टिफिशियल मिल्क पाउडर होता है। इसे शुगर, फैट, विटामिन और प्रोटीन को मिलाकर बनाया जाता है। कई बार डॉक्टर मां को पाउडर मिल्क पिलाने की सलाह देते हैं। लेकिन ऐसा तब होता है, जब मां ब्रेस्ट फीडिंग कराने की स्थिति में नहीं होती। इसका मां के स्तनपान से मुकाबला नहीं हो सकता है।

5. मां की बात क्यों नहीं सुनते टीनएजर्स, इसमें उनका कसूर नहीं, ये केमिकल लोचा है

अक्सर मांएं अपने टीनएजर बच्चों से परेशान रहती हैं, जो उनकी बात नहीं सुनते। मां को लगता है कि जो बच्चा बचपन से उसकी हर बात को ‘पत्थर की लकीर’ समझता आ रहा था, अचानक उसे क्या हो गया। यदि आप भी यही सोचती हैं तो इसके लिए अपने बच्चे को दोष न दें। हाल ही में वैज्ञानिकों ने टीनएजर्स के दिमाग पर एक रिसर्च की है, जिससे पता चलता है कि कुछ आवाजों के प्रति हमारी प्रतिक्रिया स्वाभाविक रूप से समय के साथ बदल जाती है। इसी वजह से टीनएजर्स को मां की आवाज कम महत्वपूर्ण लगने लगती है।

6. जेल-फ्रेगरेंस वाले सैनिटरी नैपकिन से कैंसर का खतरा, स्किन से जुड़ी बीमारियों का भी डर

पीरियड्स के दौरान जेल और फ्रेगरेंस वाले सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करती हैं तो सावधान हो जाएं। लंबे समय तक इस्तेमाल से कैंसर हो सकता है। ऐसी सैनिटरी नैपकिन यूज करने से सेहत पर असर पड़ता है। नैपकिन जिनमें लंबे समय तक सोखने की क्षमता हो यानी जेल और फ्रेग्रेंस वाले सिंथेटिक नैपकिन हो तो उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उनमें डाइऑक्सिन और सुपर-अब्सॉर्बेंट पॉलिमर जैसे एजेंटों का उपयोग किया जाता है। इससे होने वाले इंफेक्शन से ओवरी कैंसर और कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

7. पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा प्रेग्नेंट, रूसी राष्ट्रपति 70 की उम्र में बनेंगे पिता

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन 70 साल की उम्र में एक बार फिर से पिता बनने जा रहे हैं। पुतिन की 38 साल की सीक्रेट गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं। पुतिन इस साल अक्टूबर में 70 साल के होने जा रहे हैं और पूर्व ओलिंपिक जिमनास्ट अलीना से उनके दो बच्चे पहले से ही हैं। पुतिन अब और बच्चे नहीं चाहते थे और यही वजह है कि इस खबर के आने के बाद वह परेशान हैं।

8. अफगान महिला डॉक्टर को बुर्के में आना पड़ता है अस्पताल, सैलरी नहीं देता तालिबान

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने हाल में सभी महिलाओं को बुर्का पहनना अनिवार्य करने का फरमान जारी किया है। सरकारी नौकरियों में चंद ही महिलाएं काम कर रही हैं। प्राइवेट जॉब में तो महिलाएं ना के बराबर हैं, लेकिन मैटरनिटी अस्पतालों में काम करने वाली महिला डॉक्टरों और नर्सेज को तालिबान सरकार की ओर से वेतन ही नहीं दिया जाता है। इसके बावजूद उन्होंने अपने काम से मुंह नहीं मोड़ा। महीनों तक वे बिना वेतन के काम करती रहीं।

9. सोशल मीडिया पर शो-ऑफ से अकेलेपन और डिप्रेशन की हो सकती हैं शिकार

हम सभी कभी न कभी अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाइक और कमेंट्स हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। एक फोटो पोस्ट करते ही हमारी नजरें मोबाइल पर टिक जाती हैं कि कितने लोगों ने उसे लाइक किया। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो खूब शो ऑफ करते हैं। जैसे डायमंड ज्वेलरी या डिजाइनर ड्रेस पहनकर या फिर लग्जरी कार के साथ फोटो पोस्ट करना। लेकिन सोशल मीडिया पर शो ऑफ आपको मानसिक रूप से बीमार कर सकता है।

10. श्रीलंका में गृह युद्ध का खतरा, पूर्व PM महिंदा राजपक्षे ने नेवल बेस में शरण ली

श्रीलंका में आर्थिक संकट से उपजे असंतोष से गृह युद्ध की हो सकता है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को विपक्ष के दबाव में इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे से नाखुश समर्थकों ने राजधानी कोलंबो में हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया। इसके बाद उनके विरोधी भी उग्र हो गए। पूर्व PM महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार ने पूर्वी श्रीलंका के त्रिनकोमाली नेवल बेस में शरण ली है।

आप इस न्यूज ब्रीफ को शेयर भी कर सकती हैं…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]