Uncategorized

11 PHOTOS में देखें श्रीलंका में हो रहे प्रदर्शन: कोई पालतू जानवरों के साथ, कोई एक दिन के नवजात को गोद में लेकर हुआ शामिल

[ad_1]

कोलंबो4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका में भयंकर आर्थिक संकट के बीच रविवार को कई प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू को तोड़ा और सड़कों पर उतर आए। बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक सभी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। एक प्रदर्शन में मां-बाप एक दिन के नवजात को गोद में लेकर भी शामिल हुए। लोग राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। तस्वीरों में देखें श्रीलंका में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की झलक…

श्रीलंका में एक कपल अपने एक दिन के बच्चे के साथ सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ।

श्रीलंकाई नागरिक राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और उनके पूरे परिवार से इस्तीफे की मांग की।

नागरिकों ने हाथ में देश को बेचने से रोकने की तख्ती लेकर सड़क पर बैठ कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

नागरिकों के साथ पालतू जानवर भी प्रदर्शन में शामिल हुए। इस कुत्ते के गले में बंधी तख्ती पर लिखा है- कुत्तों को किसने खुला छोड़ा।

श्रीलंका के लोगों ने कर्फ्यू को तोड़कर रैली निकाली और प्रदर्शन किया। इस रैली में कम से कम 300 नागरिक शामिल हुए।

कई प्रदर्शनकारियों ने प्रेसिडेंट से इस्तीफे की मांग की। उनका मानना है कि देश को ऐसे हालातों में डालने के लिए राजपक्षे जिम्मेदार हैं।

छात्र-छात्राओं ने एग्जाम नहीं करवाने के चलते प्रदर्शन किया। उनके हाथ में 'हमारा भविष्य वापस करो' लिखे हुए पोस्टर हैं।

छात्र-छात्राओं ने एग्जाम नहीं करवाने के चलते प्रदर्शन किया। उनके हाथ में ‘हमारा भविष्य वापस करो’ लिखे हुए पोस्टर हैं।

इस तस्वीर में महिला हाथ में श्रीलंका का झंडा लेकर नारे लगा रही है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हो रही हैं।

महंगाई के खिलाफ हो रहे इन प्रदर्शनों में लोग अपने देश को तबाह करने का पूरा आरोप मौजूदा सरकार पर लगा रहे हैं।

माता-पिता ने भी अपने बच्चों को गोद में उठाकर प्रदर्शन किया और सरकार पर उनका भविष्य खतरे में डालने का आरोप लगाया।

श्रीलंका में ज्यादातर लोग सरकार के खिलाफ सामूहिक आवाज उठा रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार ने उनके देश को बेच दिया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link