Uncategorized

महंगाई से राहत नहीं: 27 दिन में 20वीं बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में पेट्रोल 107.94 रुपए और डीजल 96.67 प्रति लीटर बिक रहा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Petrol diesel Became Costlier For The 20th Time In 27 Days, In Delhi, Petrol Is Being Sold At Rs 107.94 And Diesel At Rs 96.67 Per Liter

नई दिल्लीएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। बुधवार यानी 27 अक्टूबर को फिर तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। सरकारी तेल कंपनी IOC, HPCL और BPCL ने पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे और डीजल की कीमत में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

नई कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 107.94 रुपए हो गई। वहीं, डीजल अब 96.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

इस बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा है कि वे सऊदी अरब, गल्फ देशों और रूस में पेट्रोलियम मंत्रियों से बातचीत कर रहे हैं। पुरी ने आगे कहा कि वे कई स्तरों पर काम कर रहे हैं।

27 दिन में 20वीं बार बढ़े दाम
इस महीने 27 दिन में पेट्रोल-डीजल 20 बार महंगे हो चुके हैं। इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 6.30 और डीजल 6.8 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं 2021 कीर बात करें तो इस साल 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर था। अब ये 107.94 और 96.67 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 10 महीने से भी कम समय में पेट्रोल 23.97 और डीजल 22.55 रुपए तक महंगा हुआ है।

100 डॉलर तक जा सकता है कच्चा तेल
बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के दाम अभी करीब 85 डॉलर प्रति बैरल हैं, जो अगले तीन से छह महीनों में 100 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते हैं। इसके 100 डॉलर तक पहुंचने पर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल वर्तमान कीमतों से 8-10 रुपए प्रति लीटर और महंगे हो जाएंगे। राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे ज्यादा वैट वाले राज्यों में कीमतों में और इजाफा होगा।

इराक के तेल मंत्री एहसान अब्दुल जब्बारी के मुताबिक, अगले साल पहली और दूसरी तिमाही के बीच कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छू लेगा। ब्रेंट का वर्तमान भाव (85 डॉलर) पहले ही एक साल पहले (42.5 डॉलर) के मुकाबले दोगुना है। इससे भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जो जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चा आयात करता है। यहां आयात बढ़ाना पड़ सकता है।

32 राज्यों में पेट्रोल और 16 राज्यों में डीजल 100 के पार
देश के 29 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दमन और दीव, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, पुडुच्चेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, गोआ, असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय, दादरा और नगर हवेली और राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

वहीं डीजल की बात करें तो मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक, गोआ, दादरा और नगर हवेली, तमिलनाडु और राजस्थान में कई जगहों पर ये भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link