Uncategorized

बॉलीवुड सेलेब्स के लव अफेयर: सलमान खान, सुष्मिता सेन से लेकर रीना रॉय तक, पाकिस्तानियों के साथ रिलेशन में रह चुके हैं कई बॉलीवुड सेलेब्स

[ad_1]

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Love Affairs Of Bollywood Celebs: From Salman Khan, Sushmita Sen To Reena Roy, Many Bollywood Celebs Have Been In Relationship With Pakistanis

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत पाकिस्तान के बीच बिगड़े रिश्तों के चलते भले ही अब बॉलीवुड में सभी पाकिस्तानी सेलेब्स को बैन कर दिया गया हो, लेकिन इससे पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे भी हैं जो पाकिस्तानियों से बढ़ती नजदीकियों के चलते चर्चा में रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो सेलेब्स-

सुष्मिता सेन- वसीम अकरम

मिस यूनिवर्स और 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ रिलेशन में थीं। दोनों की मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी जहां दोनों जज थे। कई बार शूटिंग के बाद भी दोनों को साथ स्पॉट किया गया था जिससे दोनों की अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। खबरें तो ये भी थीं कि दोनों शादी करने वाले थे हालांकि सुष्मिता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इन खबरों से इनकार कर दिया था। सुष्मिता ने लिखा था, वसीम अकरम मेरे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। उनकी जिंदगी में एक खूबसूरत महिला हैं। इस तरह के रूमर्स बहुत अपमानजनक हैं।

सलमान खान- सोमी अली

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान साल 1996 के आसपास पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली के साथ रिलेशन में थे। कहा ये भी जाता है कि सोमी अली के कारण ही सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी टूटी थी। दोनों की शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे लेकिन जब संगीता ने सोमी और सलमान की बढ़ती नजदीकियां देखीं तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। रिलेशन में आने से पहले सोमी सलमान की बड़ी फैन थीं। सोमी एक्टर से शादी भी करना चाहती थीं लेकिन सलमान बाद में पीछे हट गए थे।

अस्मित पटेल- वीना मलिक

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के चौथे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। इस सीजन में अमीषा पटेल के भाई अस्मित पटेल भी आए थे। दोनों की शो के दौरान ही नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। खबरें ये भी थीं कि दोनों शो के दौरान ही फिजिकल भी हुए थे। शो से निकलने के कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच लड़ाइयां होने लगीं और आखिरकार दोनों अलग हो गए।

तमन्ना भाटिया- अब्दुल रज्जाक

साउथ से बॉलीवुड इंडस्ट्री तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पाकिस्तानी के ऑल-राउंडर क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक से अफेयर के चलते काफी सुर्खियों में थीं। दोनों को एक बार दुबई की एक जूलरी शॉप में भी साथ देखा गया था जिससे अफेयर की खबरें और पक्की हो चुकी थीं।

अमृता अरोड़ा- उस्मान अफजल

एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा पाकिस्तानी में पैदा हुए इंग्लिश क्रिकेटर उस्मान अफजल के साथ रिलेशन में थीं। दोनों का रिलेशन चार सालों तक चला था लेकिन बाद में दोनों ने अलग हो गए थे।

जीनत अमान- इमरान खान

70 के दशक की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस जीनत अमान पाकिस्तानी क्रिकेटर और मौजूदा पीएम इमरान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों कई सालों तक साथ रहे थे हालांकि ये रिश्ता शादी तक पहुंचने में नाकाम हो गया।

रीना रॉय- मोहसिन खान

70 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रीना रॉय और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान एक लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे हैं। 1983 में रीना ने अपने करियर के पीक समय में मोहसिन खान से शादी करने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। शादी के कुछ सालों बाद ही रीना और मोहसिन ने तलाक ले लिया था। दोनों के तलाक के बाद बेटी सनम की कस्टडी मोहसिन को मिली थी मगर जब उन्होंने दूसरी शादी की तो सनम की कस्टडी दोबारा रीना को मिल गई।

[ad_2]

Source link