Uncategorized

बैंकिंग: अब SBI की ‘वीकेयर’ डिपॉजिट’ स्कीम में 30 जून तक कर सकेंगे निवेश, मिलेगा ज्यादा ब्याज

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • SBI ; Fixed Deposit ; FD ; SBI FD ; Now You Will Be Able To Invest In SBI’s VCare ‘deposit’ Scheme Till June 30, You Will Get More Interest

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सीनियर सिटीजंस के लिए शुरू की ‘वीकेयर’ डिपॉजिट’ स्कीम को 30 जून तक बढ़ा दिया है। इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज मिलेगा। इस स्कीम में सीनियर सिटिजंस को आम फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से मिलने वाले ब्याज से 0.80 % ज्यादा ब्याज मिलेगा। तय अवधि में इस स्कीम में रजिस्टर कराने वाले ग्राहकों को ही फायदा मिलेगा। फिलहाल SBI फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम 5.40% ब्याज दे रहा है।

SBI की वीकेयर स्कीम

  • SBI ने बीते दिनों सीनियर सिटिजंस के लिए एसबीआई वीकेयर नाम से नई डिपॉजिट स्कीम शुरू की थी।
  • इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज मिल रहा है। यह स्कीम रिटेल टर्म डिपॉजिट सेगमेंट के तहत शुरू की गई है।
  • इस स्कीम में सीनियर सिटीजंस को 5 साल या उससे ज्यादा समय के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है।
  • एसबीआई की नई इस स्कीम में 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के डिपॉजिट (FD) पर 30 बेसिस पॉइंट्स का एक्स्ट्रा प्रीमियम इंट्रेस्ट मिलेगा।
  • सीनियर सिटीजन को 5 साल से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर आम पब्लिक के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलेगा।
  • 5 साल से ज्यादा के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 0.80% ब्याज मिलेगा, इसमें अतिरिक्त 0.30% भी शामिल है।
  • यानी अगर आप इस योजना के तहत अभी 5 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको 6.20% ब्याज मिलेगा।
  • मैच्योरिटी से पहले निकासी पर अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाएगा। तय अवधि में इस स्कीम में रजिस्टर कराने वाले ग्राहकों को ही फायदा मिलेगा।
  • इस स्कीम में अब 30 जून तक निवेश किया जा सकेगा। पहले इसकी समय सीमा 31 मार्च थी। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

FD पर SBI कितना ब्याज दे रहा है

अवधि ब्याज दर (% में)
7 दिन से 45 दिन 2.90
46 दिन से 179 दिन 3.90
180 दिन से 210 दिन 4.40
211 दिन से 1 साल 4.40
1 साल से अधिक और 2 साल से कम 4.90
2 साल से अधिक और 3 साल से कम 5.10
3 साल से अधिक और 5 साल से कम 5.30
5 साल से अधिक और 10 साल से कम 5.40

IDBI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया

IDBI बैंक ने फिक्स डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया है। बैंक की नई ब्याज दरें 18 मार्च से प्रभावी हो गई हैं।

अवधि नई ब्याज दर (%) पुरानी ब्याज दर (% )
7 से 30 दिन 2.90 2.90
31 से 45 दिन 3.00 3.00
46 से 90 दिन 3.25 3.25
91 दिन से 6 महीने 3.60 3.80
6 महीने 1 दिन से 1 साल 4.30 5.00
1 साल 5.00 5.00
1 साल से 5 साल तक 5.10 5.10
5 साल से 10 साल तक 5.10 5.10
10 साल से 20 साल 4.80 4.80

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link