Uncategorized

पंत को IPL में दिल्ली टीम की कमान: बतौर कप्तान पहली बार IPL खेलेंगे ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर कंधे में चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने 14वें सीजन के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कप्तान बना दिया है। पंत बतौर कप्तान पहली बार टूर्नामेंट खेलेंगे। टीम के रेग्युलर कप्तान श्रेयस अय्यर कंधे में चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

अय्यर इंग्लैड के खिलाफ वनडे में फील्डिंग करते समय चोटिल हुए थे। तब उनकी जगह प्लेइंग-11 में पंत को खिलाया गया था। दो वनडे में पंत ने फिफ्टी लगाई थी। भारत ने इंग्लैंड को सीरीज में 2-1 से हराया था। पंत घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं। वे 2017 में कप्तान रहे थे।

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी
दिल्ली फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। पोस्ट में लिखा- IPL 2021 के लिए ऋषभ पंत हमारी टीम के कप्तान होंगे। श्रेयस अय्यर चोट के चलते टूर्नामेंट के इस सीजन से बाहर हो गए हैं। उनको इंडिया VS इंग्लैंड वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी।

दिल्ली टीम का कप्तान बनना मेरा सपना था: पंत
कप्तान बनने के बाद पंत ने कहा कि मैंने IPL में 6 साल पहले शुरुआत की थी। मैंने दिल्ली को अपने सामने आगे बढ़ते देखा है। मेरा सपना था कि एक दिन मैं इस टीम की कप्तानी करूं। आज यही सपना पूरा हो गया है। यह जिम्मेदारी देने के लिए टीम के मालिक और मैनेजमेंट का शुक्रगुजार हूं।

8 टीमें 52 दिन में फाइनल समेत 60 मुकाबले खेलेंगी
IPL के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होगा। फाइनल 30 मई को खेला जाएगा। इस सीजन में सभी 8 टीमें 52 दिन में फाइनल समेत 60 मुकाबले खेलेंगी। सभी मुकाबले 6 शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में होंगे। फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश में टूर्नामेंट होने के बावजूद कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी। यानी कि कोलकाता का मैच कोलकाता और मुंबई का मैच मुंबई में नहीं होगा।

दिल्ली कोई खिताब नहीं जीत सकी, मुंबई सबसे ज्यादा 5 बार चैम्पियन रही
IPL इतिहास में दिल्ली टीम अब तक खिताब नहीं जीत सकी है। उसने एक बार 2020 सीजन में फाइनल खेला था। तब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने उसे हराया था। मुंबई ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है। दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम ने 3 बार खिताब अपने नाम किया है। कोलकाता और हैदराबाद ने 2-2 बार खिताब जीता। एक बार राजस्थान ने 2008 में यह खिताब अपने नाम किया था। यह टूर्नामेंट का पहला सीजन था। पंजाब और बेंगलुरु भी अब तक खिताब नहीं जीत सकी हैं।

IPL में पंत ने 68 और अय्यर ने 79 मैच खेले
पंत ने IPL में अब तक 68 मैच खेले, जिसमें 35.23 की औसत से 2079 रन बनाए। वे अब तक एक शतक और 12 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 79 मैच में 31.42 की औसत से 2200 रन बनाए। अय्यर अब तक शतक नहीं लगा सके, लेकिन उन्होंने 16 फिफ्टी लगाई हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link