Uncategorized

पंजाब में पुलिस की इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर रॉकेट अटैक, श्रीलंका में नेताओं के घर जला रहे प्रदर्शनकारी | Dainik Bhaskar News Headlines; Dainik Bhaskar News Headlines; Mohali Blast Rocket Attack, Sri Lanka Rajapaksa Resign, Shaheen Bagh Demolition Protest

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Dainik Bhaskar News Headlines; Mohali Blast Rocket Attack, Sri Lanka Rajapaksa Resign, Shaheen Bagh Demolition Protest

12 मिनट पहले

नमस्कार,
पंजाब में पुलिस के जिस विंग के पास पूरे राज्य की खुफिया जानकारियां जुटाने का जिम्मा है, उसी के हेडक्वार्टर पर रॉकेट से हमला हो गया। इंटेलिजेंस विंग का हेडक्वार्टर मोहाली में है। फिलहाल शहर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। उधर, पड़ोसी देश श्रीलंका में हालात बहुत खराब हो गए हैं। देश भर में हिंसा फैल गई है। मंत्रियों और सांसदों के घर जलाए जा रहे हैं। ऐसा प्रधानमंत्री राजपक्षे के इस्तीफे के बाद से हो रहा है।

देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. ताजमहल के बंद कमरों को खोलने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हो सकती है।
  2. राहुल गांधी एक दिन के लिए गुजरात दौरे पर जाएंगे, वे दाहोद में रैली करेंगे।
  3. IPL के 57वें मैच में लखनऊ और गुजरात के बीच शाम 7:30 बजे से मुकाबला होगा।

5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. मोहाली में रॉकेट अटैक, पुलिस की इंटेलिजेंस विंग के ऑफिस को निशाना बनाया

पंजाब के मोहाली में पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर में देर रात रॉकेट से हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक, यह अटैक रॉकेट से दूसरी मंजिल पर किया गया। इसमें कोई घायल नहीं हुआ, बस बिल्डिंग के कांच टूटे हैं। CM भगवंत मान ने DGP वीके भावरा से मामले की रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने पूरा इलाका घेर लिया। मोहाली SP रविंदर सिंह संधू ने बताया कि ये माइनर ब्लास्ट था। आगे की जांच चल रही है।
पढ़ें पूरी खबर…

2. शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने गई टीम को रोका, आप विधायक पर केस
शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने गई टीम को रोकने पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भीड़ के हंगामे और विरोध की वजह से टीम को बिना अतिक्रमण हटाए लौटना पड़ा था। अभियान पर रोक लगाने के लिए CPI(M) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन कोर्ट ने मामले में दखल देने से इनकार कर दिया।
पढ़ें पूरी खबर…

3. श्रीलंका में प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद हिंसा, सांसद समेत 4 की मौत

श्रीलंका में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद हिंसा भड़क गई। कई शहरों में सरकार के समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए। इसमें रूलिंग पार्टी के सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला और उनके सिक्योरिटी गार्ड समेत 4 लोगों की मौत हुई है। भीड़ ने पूर्व मंत्री जॉन्सटन फर्नांडो और कुरुनेगला शहर में महिंदा राजपक्षे के घर में आग लगा दी। एक मेयर और 5 सांसदों के घर भी जला दिए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

4. असानी की वजह से ओडिशा और बंगाल में तेज बारिश, 11 मछुआरे बचाए गए
समुद्री चक्रवात असानी कमजोर पड़ रहा है। माना जा रहा है कि रास्ता बदलने की वजह से यह आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से नहीं टकराएगा। हालांकि, तूफान के असर से ओडिशा और बंगाल में तेज बारिश हुई है। तूफान के बीच ओडिशा के 11 मछुआरे समुद्र में फंस गए थे। करीब आठ घंटे में इन्हें रेस्क्यू किया गया। असानी की वजह से आज आंध्रप्रदेश में बारिश हो सकती है।
पढ़ें पूरी खबर…

5. कोलकाता ने मुंबई को 52 रनों से हराया, बुमराह का बेस्ट परफॉर्मेंस बेकार गया

IPL में कोलकाता ने मुंबई को 52 रनों से हरा दिया। कोलकाता ने 166 रनों का टारगेट रखा था। सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह के सामने वेंकटेश अय्यर और नीतीश राणा के अलावा कोलकाता का कोई बल्लेबाज नहीं टिक पाया। दोनों ने 43-43 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम सिर्फ 113 रन बना पाई। ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए।
पढ़ें पूरी खबर…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. अंग्रेजों के जमाने का देशद्रोह कानून बदलेगा, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- दोबारा जांच करेंगे, पहले दलील थी- इसे खत्म नहीं करें (पढ़ें पूरी खबर)
  2. व्लादिमिर पुतिन के करीबी ने धमकी दी तो एलन मस्क बोले- मेरी रहस्यमय मौत न हो जाए, मां ने कहा- इस तरह का मजाक अच्छा नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
  3. लखीमपुर हिंसा पर कोर्ट की टिप्पणी- केंद्रीय मंत्री टेनी किसानों को नहीं धमकाते तो घटना नहीं होती, डिप्टी CM को भी दंगल में नहीं जाना था (पढ़ें पूरी खबर)

खबर लेकिन कुछ हटके…
गर्मी के मौसम में दिमाग का भी पारा बढ़ता है, स्टडी तो यही कहती है…

गर्मी के मौसम में बात–बात पर गुस्सा क्यों आता है। दरअसल दोनों का आपस में गहरा नाता है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है वैसे-वैसे झुंझलाहट भी बढ़ती जाती है। अमेरिका में एरिजोना रिसर्च सेंटर की एक स्टडी में पाया गया कि ज्यादा गर्मी की वजह से लोग गुस्सा हो जाते हैं । मामूली बात पर झगड़ने लगते हैं। इस बारे में डॉक्टर क्या कहते हैं पढ़िए पूरी खबर में…

कार्टूनिस्ट की नजर से…

खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

फोटो जो खुद में खबर है…

दूसरे विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर जीत की खुशी में रूस की राजधानी मॉस्को में विक्ट्री डे मनाया गया। जीत की 77वीं सालगिरह पर रेड स्क्वायर पर सैन्य परेड निकाली गई। परेड में 11 हजार सैनिकों ने मार्च किया। परेड में रूस ने मिसाइल और टैंक की ताकत भी दिखाई। खराब मौसम के बावजूद लोग हाथों में झंडे लिए सड़कों पर उतरे। कई दूसरे शहरों में भी जीत का यह जश्न मना।

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
अफ्रीका के गांधी कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला 1994 में आज के ही दिन दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। रंगभेद के खिलाफ लड़ाई के दौरान मंडेला को सरकार ने 27 साल के लिए रॉबेन द्वीप की जेल में डाल दिया था। 1990 में श्वेत सरकार से समझौते के बाद उन्होंने नए दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया। भारत सरकार ने 1990 में ही मंडेला को भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया। मंडेला भारत रत्न पाने वाले पहले विदेशी थे। साल 1993 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं…)

आज ध्रुव योग बनने से मेष राशि वालों को फायदा होगा, आप भी जानिए अपना राशिफल

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें..

खबरें और भी हैं…

[ad_2]