Uncategorized

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान में अमृतसर का अभिषेक: फैंस को चेन्नई के अगेंस्ट खेली शर्मा की पारी का है फिर से इंतजार

[ad_1]

अमृतसरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब किंग्स और सनराइज हैदराबाद के बीच मैच इस समय डीवाई पाटिल स्टेडियम नवीं मुंबई में चल रहा है। मैच में पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ अमृतसर का क्रिकेटर अभिषेक शर्मा मैदान में है। चेन्नई के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने वाले अभिषेक के बल्ले की तरफ रविवार को भी सभी का ध्यान है। अभिषेक के पिता राज कुमार का कहना है कि अभिषेक अपने भी पिछले रिकार्ड तोड़ेगा।

फिलहाल टाॅस जीतने के बाद सनराइज हैदराबाद की टीम ने फील्डिंग का फैसला किया। उनके बॉलर्स के सामने पंजाब किंग्स की टीम कमजोर पड़ती दिख रही है। जब सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मैदान में उतरेंगे तो उसमें ओपनिंग अमृतसर के अभिषेक करने वाले हैं। पिछले तीन मैचों में हैदराबाद ने लगातार जीत दर्ज की है। पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ जीत दिलाने वाले अभिषेक खुद थे। लेकिन बीते मैच में अभिषेक का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था, जिससे उनके फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा था। इस बार उनके सामने पंजाब किंग्स की टीम है। अभिषेक के पिता राजकुमार को पूरा यकीन है कि वह इस मैच में अपनी पूरी जान लगाकर खेलेंगे।

पंजाब रणजी टीम के कप्तान रहे हैं अभिषेक शर्मा।

पंजाब रणजी टीम के कप्तान रहे हैं अभिषेक शर्मा।

रणजी ट्राफी में पंजाब के कप्तान थे अभिषेक

अभिषेक के करियर की बात करें तो णजी ट्राफी मैचों में अभिषेक पंजाब टीम के कप्तान रहे। IPL रणजी ट्राफी से बिल्कुल अलग है। इस साल सनराइजर्स ने अभिषेक को 6.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। अभिषेक की बल्लेबाजी को देखते हुए ही उन्हें टीम हर बार ओपनिंग पर भेज रही है।

20 लाख का बेस प्राइस

अभिषेक ने IPL का कैरियर वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। 20 लाख के बेस प्राइस वाले अभिषेक शर्मा को IPL-2022 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने 6.50 करोड़ रुपए में खरीदा। शुरुआत में दिल्ली की ओर से खेलते हुए अभिषेक ने IPL-2018 में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 19 गेंदों में 46 गेंदों की पारी खेली। 2 साल तक दिल्ली में शिखर धवन के साथ रहने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हो गए। शिखर धवन इस बार पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक को रिटेन किया है।

चेन्नई के खिलाफ आज तक का बेहतरीन प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने अपने IPL कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी साल चेन्नई के खिलाफ किया। अभिषेक ने 50 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। इसके बाद अभिषेक IPL में खिलाड़ियों की सूची में 21वें पायदान पर पहुंच गए थे। पिछली पारी के कारण उनके ग्राफ में थोड़ी गिरावट दिखी और वह फिसलकर 24वें नंबर पर आ गए। आज के मैच में सभी की नजर उनके प्रदर्शन पर हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link