Uncategorized

ठप हुई जोमैटो-स्विगी की सर्विस: करीब आधे घंटे डाउन रहे फूड डिलीवरी ऐप्स, लंच के समय ऑर्डर नहीं कर पाए यूजर्स

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Food Delivery Apps Down For Half An Hour, Users Could Not Order At Lunch Time

नई दिल्ली8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो और स्विगी बुधवार को कुछ देर के लिए डाउन हो गए। ये ऐप लंच के समय डाउन हुए जब ऑर्डर की संख्या आम तौर पर ज्यादा होती है। ऐप डाउन होने की वजह अमेजन वेब सर्विसेज को बताया जा रहा है। हालांकि, करीब आधे घंटे बाद इन फूड एग्रीगेटर्स की सर्विसेज फिर से नॉर्मल हो गई। पिछले महीने भी करीब डेढ़ घंटे ये ऐप डाउन रहे थे।

ट्विटर पर आई शिकायतों की बाड़
कई यूजर्स ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ऐप के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि वो फूड ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं। फूड ऑर्डर करने के दौरान ‘समथिंग वेंट रॉन्ग। प्लीज ट्राय अगेन लेटर।’ ये मैसेज दिखाई दे रहा था। एक ग्राहक की शिकायत का जवाब देते हुए, जोमेटो केयर ने ऐप डाउन से हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। जोमैटो ने इसे टेंपरेरी ग्लिच बताया।

स्विगी ने भी एक यूजर की शिकायत का जवाब देते हुए कहा कि ‘तकनीकी खराबी के कारण आपको हो रही परेशानी के लिए हम क्षमा चाहते हैं। हम इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया हमारा साथ दें।’

पिछले महीने भी डेढ़ घंटे डाउन रहा था ऐप
बीते महीने भी करीब डेढ़ घंटे के लिए जोमैटो का सर्वर डाउन रहा था। बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसकी शिकायत की थी। कुछ स्विगी यूजर्स ने भी इस तरह की परेशानी रिपोर्ट की थी। यूजर्स का कहना था कि ऐप खुल ही नहीं रहा है। कुछ को ऑर्डर का कोई अपडेट नहीं मिल रहा था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link