Uncategorized

एक्ट्रेस का बचाव: शिल्पा शेट्‌टी के बचाव में आईं गहना वशिष्ठ, बोलीं- शर्लिन चोपड़ा को राज कुंद्रा की पूजा करनी चाहिए

[ad_1]

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने शर्लिन चोपड़ा को शिल्पा शेट्टी पर तंज कसने के लिए फटकार लगाई है। शर्लिन की इस हरकत को गहना ने पब्लिसिटी स्टंट बताया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि शर्लिन को शिल्पा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की ‘पूजा’ करनी चाहिए। लेकिन वह उनपर पोर्न रैकेट चलाने का आरोप लगा रही हैं। गहना के मुताबिक, शर्लिन ने ही राज कुंद्रा को बोल्ड कंटेंट बनाने के लिए घसीटा था। एक्ट्रेस ने दावा किया कि शर्लिन की मुलाकात राज से ढाई साल पहले ही हुई थी, लेकिन वह 2012 से ‘पोर्न और अश्लील कंटेंट’ बना रहीं थी। राज को पोर्नोग्राफी मामले में 20 सितंबर को जमानत मिली है, गहना भी इस मामले में आरोपी है और उन्हे सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।

शर्लिन ने राज की वजह से बहुत पैसा कमाया है
मीडिया से बात करते हुए गहना ने कहा , शर्लिन के पास करने के लिए और कुछ नहीं है और वह केवल खुद को खबरों में बनाए रखने के लिए ऐसा कर रही है। साथ ही, शर्लिन ने यह स्टंट इसलिए किया ताकि वह बोल्ड कंटेंट बनाने के मामले में आरोपी के रूप में सामने न आए। लेकिन अब वह शिल्पा शेट्टी से पर्सनल होने लगी हैं, जो उनके बयान पर ध्यान नहीं दे रही हैं। शिल्पा अपने खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करना भी महत्वपूर्ण नहीं समझती हैं। शर्लिन ने राज की वजह से बहुत पैसा कमाया है और वह आज जो कुछ भी हैं, उनकी वजह से हैं।

शर्लिन का कोई अस्तित्व नहीं है
आगे बात करते हुए बोलीं, वह सिर्फ कपड़े उतारना जानती है और अब वह खबरों में रहने के लिए कीचड़ उछाल रही है। वह यह भी जानती है कि राज कुंद्रा के खिलाफ बोलने पर ही उन्हें अटेंशन मिलेगी और वह इसीलिए यह कर रही हैं। राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने के बाद वह शायद खुद को अकेला महसूस कर रही थीं और लोग उनको भूल गए थे। इसलिए, उन्होंने शिल्पा शेट्टी पर हमला करना शुरू कर दिया। शुक्र है कि शिल्पा के लिए शर्लिन का कोई अस्तित्व नहीं है।

स्टेज पर रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बात करना बेहद आसान है
शर्लिन सोशल मीडिया पर शिल्पा के ऊपर तंज कसती रही हैं। हाल ही में शर्लिन ने सुपर डांसर 4 पर शिल्पा की हरकतों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘सष्टांग दंडवत प्रणाम’ करना और स्टेज पर रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बात करना बेहद आसान है। शर्लिन ने शिल्पा को पीड़ित लड़कियों से माफी मांगने और उनके प्रति सहानभुति दिखाने के लिए सलाह दी थी। शर्लिन पहले भी शिल्पा के मुंबई पुलिस को दिए बयान के लिए भी मजाक उड़ाया था और कहा था, दीदी कह रही है कि उन्हें अपने पति की नापाक हरकतों की जानकारी नहीं थी। दीदी यह भी कह रही हैं कि उन्हें अपने पति की चल-अचल संपत्ति की जानकारी नहीं है। यह कथन कितना सच है, आप लोग खुद समझ सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link